Vote Team Sankalp
Green Arch society — मुख्य प्रवेश
Views 0

Green Arch AOA · Election 2026

संकल्प पत्र

Apne Sapno ka Ghar Green Arch

11 प्रमुख संकल्प पारदर्शिता सुरक्षा व सुविधा आर्थिक राहत

Why Team Sankalp

अनुभव, पारदर्शिता और निवासियों के प्रति जिम्मेदारी

हम सिर्फ वादे नहीं करते — मेंटेनेंस, सुरक्षा, बिजली-पानी, डिजिटल पारदर्शिता और सामुदायिक जीवन पर ठोस योजना के साथ Green Arch को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

Team SankalpSANKALP

संकल्प — सात मूल्य; हर अक्षर एक प्रतिबद्धता।

S
रणनीतिक Strategic
A
कार्योन्मुख Action-oriented
N
नेक / उत्कृष्ट Noble
K
ज्ञानवान Knowledgeable
A
जवाबदेह Accountable
L
नेतृत्व Leadership
P
प्रगतिशील Progressive

वित्त व पारदर्शिता

स्थिर मेंटेनेंस दृष्टिकोण, एकीकृत बिलिंग और रियल-टाइम डिजिटल पोर्टल से हर खर्च पर भरोसा।

सुविधाएँ व गुणवत्ता

लिफ्ट, बिजली, पानी, सफाई और शिकायत निवारण — समयबद्ध सेवा व स्पष्ट दिशा निर्देश (SOP)।

सुरक्षा व अनुशासन

CCTV, विजिटर मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था और घरेलू सहायकों हेतु सख्त मानक।

समुदाय व लोकतंत्र

हरियाली, उत्सव, मंदिर सौंदर्यीकरण और ऑनलाइन वोटिंग जैसे कदम — सबकी भागीदारी।

Our Manifesto

हमारे प्रमुख संकल्प

हम सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रहे — हम एक बेहतर कल का संकल्प ले रहे हैं।

संकल्प पत्र डाउनलोड करें

संकल्प 1 — कम चार्ज, एक बिल, और 1 महीने की छूट!

निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े, इसके लिए तीन ठोस कदम:

मेंटेनेंस चार्ज को यथासंभव पुराने दर पर स्थिर बनाए रखा जाएगा।

क्लब और कॉमन सुविधाओं के लिए एकीकृत मेंटेनेंस चार्ज प्रणाली — सरल, स्पष्ट, पारदर्शी।

निवासियों को 1 महीने के मेंटेनेंस के बराबर रिबेट/लाभ देने का प्रयास किया जाएगा।

संकल्प 2

जानिए हर पैसे का हिसाब — रियल-टाइम डिजिटल पारदर्शिता

  • एक डिजिटल पोर्टल / ऐप जहाँ सोसायटी के सभी फंड, आय और खर्च रियल-टाइम व पूर्ण पारदर्शिता से हर निवासी तक पहुँचें।
  • मासिक/त्रैमासिक विवरणित आय-व्यय रिपोर्ट उपलब्ध कराने का लक्ष्य — जहाँ MyGate आदि पर प्रकाशन व्यवहार्य हो।
  • बड़े वित्तीय निर्णयों से पहले संवाद व खुली चर्चा (टाउन-हॉल शैली सत्र) की परंपरा विकसित करने का प्रयास।
  • हर आधिकारिक बैठक की रिकॉर्डिंग (जहाँ कानूनी व तकनीकी रूप से संभव हो) हमारे डिजिटल पोर्टल पर अपलोड कर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि निर्णय प्रक्रिया सबके लिए स्पष्ट रहे।
संकल्प 3

लिफ्ट, बिजली, पानी, सफाई — हर सुविधा समय पर, हर बार

  • लिफ्ट, बिजली, पानी और सफाई में निरंतर सुधार।
  • सेवाओं की गुणवत्ता, निगरानी और समयबद्धता सुनिश्चित।
  • लिफ्ट हेतु ऑडिट, स्पेयर उपलब्धता एवं विक्रेता SLA व दंडात्मक शर्तों का पुनर्गठन किया जाएगा।
  • शिकायत निवारण तंत्र को और मजबूत बनाया जाएगा।
संकल्प 4

No Hidden Charges — स्पष्ट दिशा निर्देश (SOP) और फिक्स्ड रेट कार्ड

  • Mentance में शामिल और गैर-शामिल सेवाओं की स्पष्ट दिशा निर्देश (SOP) तैयार की जाएगी।
  • अतिरिक्त कार्यों के लिए स्टैंडर्ड न्यूनतम रेट कार्ड निर्धारित किया जाएगा।
  • All Services and AMC का विवरण निवासियों की माँग पर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता।
संकल्प 5

सुरक्षित घर, अनुशासित सोसायटी — हेल्पर्स के लिए सख्त दिशा निर्देश (SOP)

  • मेड और हाउस हेल्पर के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश (SOP) बनाकर लागू होगी।
  • सोसायटी में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • घरेलू सहायकों और किरायेदारो का उचित रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।
संकल्प 6

बिजली बिल में सीधी राहत — VCAM घटाओ, अवसंरचना व बैकअप मजबूत, पैसे बचाओ!

  • NPCL मल्टीपॉइंट मीटर पर VCAM चार्ज कम/समाप्त करने के लिए ठोस कदम।
  • संबंधित प्राधिकरणों से समन्वय और बिलिंग संरचना की समीक्षा।
  • सोसायटी की विद्युत अवसंरचना तथा बैकअप (DG) की दक्षता व विश्वसनीयता सुधार पर विशेष फोकस; आवश्यकतानुसार नवीनीकरण एवं समयबद्ध रखरखाव की कार्ययोजना।
  • जहाँ आवश्यक हो, बिल्डर/डेवलपर से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर तथा DG (बैकअप) की स्थापना अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित किया जाएगा — संबंधित प्राधिकरणों तथा AOA नियमों व GBM/अनुमोदित प्रक्रिया के अनुरूप, ताकि अतिरिक्त लोड व बैकअप की जिम्मेदारी स्पष्ट रहे।
  • हर निवासी के बिजली बिल में सीधी राहत का लक्ष्य।
संकल्प 7

24×7 सुरक्षा — स्मार्ट CCTV, Visitor Management और व्यवस्थित पार्किंग

  • CCTV कवरेज और Visitor Management System को मजबूत बनाया जाएगा।
  • विजिटर्स के लिए समर्पित Parking Space स्पष्ट रूप से चिन्हित की जाएगी।
  • जहाँ आवश्यक हो, महिला सुरक्षाकर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।
  • आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात रखने की नीति अपनाई जाएगी।
  • अव्यवस्था रोकने के लिए नियम सख्ती से लागू किए जाएँगे।
संकल्प 8

हरा-भरा, खिला-खिला — हमारा पार्क, हमारी पहचान

  • सोसायटी के ग्रीन एरिया और पार्क की हरियाली को सर्वोच्च प्राथमिकता।
  • नियमित रखरखाव और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
  • धूल नियंत्रण व खुले परिसरों में हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर — स्वस्थ रहने अनुकूल वातावरण।
  • महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुखद और सुरक्षित वातावरण।
संकल्प 9

खुशियाँ बाँटें, बोझ नहीं — बिना डोनेशन के भव्य उत्सव

  • त्योहार AOA द्वारा निर्धारित बजट के अनुसार आयोजित होंगे।
  • बार-बार डोनेशन लेने की आवश्यकता समाप्त होगी।
  • हर उत्सव में सभी निवासियों की भागीदारी सुनिश्चित।
  • नियमित फेस्टिवल, योगा, बच्चों की एक्टिविटी, सीनियर सिटीजन प्रोग्राम।
संकल्प 10

दिव्यता और शांति का नया रूप — मंदिर का सुंदर कायाकल्प

  • मंदिर का सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  • निवासियों को दिव्य और शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा।
  • नियमित सफाई और सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।
संकल्प 11

दूर हों तो क्या — आपका वोट, आपका अधिकार, ऑनलाइन!

  • बाहर रहने वाले निवासियों के लिए ऑनलाइन / रिमोट वोटिंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी|
  • हर सदस्य के मत का महत्व और अधिकार सुनिश्चित होगा।
  • सह-मालिकों के मताधिकार संबंधी उप-नियम संशोधन हेतु GBM में पारदर्शी प्रस्ताव लाया जाएगा।
  • तकनीक से लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

Meet the candidates

Team Sankalp

13 Ankur Kukreti
Ankur Kukreti
Flat F 1806

With 17+ years of private & government infrastructure handovers (GoI/Ministries), we bring unmatched technical, legal & regulatory expertise.

We ensure transparent handover of lifts, fire, MEP, plumbing & common areas — enforcing builder compliance and strong resident advocacy before the society takes charge.

14 Anuj Goel
Anuj Goel
Flat C 704

With over 10+ years of real estate development experience across infrastructure, operations, and community needs, I am an entrepreneur who leads and manages professional teams effectively.

15 Pankaj Dwivedi
Pankaj Dwivedi
Flat H 2002

Entrepreneur with 15+ years in custom clearance & forwarding. Proven expertise in management, problem-solving, and responsible decision-making.

Committed to transparency, efficiency, and accountability for a progressive society.

16 Pradeep Kumar
Pradeep Kumar
Flat B 1906

AI IT professional · 16+ years in IT · 8 years at Green Arch. Transparency, accountability, and result-driven execution.

Resolving Tower B and society-wide issues. Strengths: data-driven decisions, governance & cost optimisation, large-scale operations, clear communication.

Commitments: fair transparent CAM, security & services, sports & safe kids' play, greens & community — resident-first AOA.

17 Pramod Srivastava
Pramod Srivastava
Flat H 304

Businessman with two operating units in Noida. 30+ years experienced in team, vendor & finance management.

Actively contributing to social organisations for 35 years across Delhi–NCR, supporting community welfare initiatives. Proud Green Arch resident since April 2019.

18 Pranav Gautam
Pranav Gautam
Flat H 603 / G 901

Senior General Manager, multinational automotive — heads North Region operations with full P&L responsibility across multiple units. B.Tech (Electrical), MBA, and LLB.

19 Ram Kishore Srivastava
Ram Kishore Srivastava
Flat I 1901

30+ years, Ministry of Home Affairs, Delhi — administration, policy implementation, and coordination with local authorities.

20 Sourabh Chhabra
Sourabh Chhabra
Flat K 901

Working on Azure Cloud Technologies at Microsoft with 18+ years of experience in IT. I hold B.Tech and MBA degrees with strong project management and event organization skills.

Part of Saksham Management team to promote various Sports and Cultural activities in the society.

21 Sundeep Kumar Chikara
Sundeep Kumar Chikara
Flat G 201

Real estate developer with a postgraduate MBA and 14+ years of experience in real estate, construction, and maintenance.

I am committed to leveraging my expertise to effectively resolve all major issues in our society, ensuring a better living experience for every resident.

22 Vishal Shrivastava
Vishal Shrivastava
Flat D 604

Banking professional with 20+ years in compliance, fraud detection, and investigative functions.

Regional Head – Compliance at a leading bank in India.

मतपत्र पर ध्यान दें

मतदान केवल आधिकारिक मतपत्र पर करें। नीचे दिया गया नमूना अभ्यास हेतु है।

MODEL BALLOT PAPERनमूना मतपत्रGREEN ARCH APARTMENT OWNERS ASSOCIATIONग्रीन आर्च अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन · AOA चुनाव 2026
S. NoTEAM AS. NoTEAM BS. NoTEAM C
Team Sankalp
S. NoTEAM D
11113Ankur Kukretiअंकुर कुकरेती
23
21214Anuj Goelअनुज गोयल
24
315Pankaj Dwivediपंकज द्विवेदी
25
416Pradeep Kumarप्रदीप कुमार
26
517Pramod Srivastavaप्रमोद श्रीवास्तव
27
618Pranav Gautamप्रणव गौतम
28
719Ram Kishore Srivastavaराम किशोर श्रीवास्तव
29
820Sourabh Chhabraसौरभ छाबड़ा
30
921Sundeep Kumar Chikaraसंदीप कुमार चिकारा
31
1022Vishal Shrivastavaविशाल श्रीवास्तव

यह केवल नमूना है — मतदान हेतु केवल आधिकारिक मतपत्र मान्य होगा।

Contact us

संपर्क करें

आपका समर्थन, हमारी जिम्मेदारी

आपका एक वोट Green Arch को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। साथ मिलकर हम अपने सपनों का घर और मजबूत कर सकते हैं।

Team Sankalp · 2026